हमारी अभिलाषा है;
संचार का माध्यम हो हिंदी,
विचार का माध्यम हो हिंदी।
बाकी रहें बस दिमाग में,
पर हिंदी हो हृदय के बाग में।
हमारी अभिलाषा है;
संवेदना की अभिव्यक्ति हो हिंदी,
चेतना की अभिव्यक्ति हो हिंदी।
बाकी रहें बस वृत्ति हमारी,
पर हिंदी हो संसृति हमारी।
हमारी अभिलाषा है;
पुरुषार्थ का श्रृंगार हो हिंदी,
अंतर्मन का द्वार हो हिंदी।
बाकी रहें पाठ्यक्रम का हिस्सा,
पर हिंदी हो हर जीह का किस्सा।
हमारी अभिलाषा है;
अनुसंधान की बात हो हिंदी,
संविधान के साथ हो हिंदी।

0 Comments